दहेज मुक्त विवाह की मिसाल:शिक्षा मंत्री के निजी सहायक ने पेश किया अनूठा उदाहरण
“1 रुपये में शादी, दहेज को ठुकराया" : विकास कुमार बड़सीवाल बने बदलाव की मिसाल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर : सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निजी सहायक विकास कुमार बड़सीवाल ने अपने विवाह को सादगी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश का माध्यम बनाकर एक नई मिसाल कायम की है। विकास कुमार ने दहेज प्रथा को पूरी तरह नकारते हुए मात्र 1 रूपये और नारियल लेकर विवाह संपन्न किया। उनका विवाह 22 अप्रैल को श्रीगंगानगर जिले के जैतसर निवासी आशा रानी, जो कारागार विभाग में वार्डन के पद पर कार्यरत हैं, के साथ सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस विवाह की खास बात यह रही कि इसे पूरी तरह इको-फ्रेंडली, गोल्ड-फ्री, प्लास्टिक-फ्री और शराब-मुक्त रखा गया। समारोह में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए मितव्ययता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे समाज को एक सकारात्मक संदेश मिल सके। सीकर के अजीतगढ़ स्थित होटल नारायण पैलेस में आयोजित आशीर्वाद समारोह भी सादगी का उदाहरण बना। भोजन में व्यंजनों की संख्या सीमित रखी गई, ताकि जूठन की समस्या न हो और संसाधनों का सम्मान बना रहे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित कई विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी और प्रदेश व देश के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। विकास कुमार का यह प्रयास न केवल दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ एक मजबूत संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सामाजिक बदलाव के लिए व्यक्तिगत पहल कितनी प्रभावशाली हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2125177

