जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत, प्रतिभाओं का किया सम्मान
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में की शिरकत, प्रतिभाओं का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को जिले के सरदारशहर उपखंड स्थित राममंच, गांधी विद्या मंदिर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की और प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। पुस्तकें स्व-चिंतन को विकसित करती हैं तथा व्यक्ति को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। पुस्तकें व्यक्ति को गहन चिंतन के लिए प्रेरित करती हैं और उसके व्यक्तित्व का समग्र विकास करती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य बड़ा होना चाहिए और विशेष रूप से 18 से 24 वर्ष की आयु में लक्ष्य प्राप्ति के लिए की गई मेहनत ही जीवन की दिशा तय करती है। जिला कलक्टर ने जिले में संचालित ‘कोड चूरू’ कार्यक्रम एवं ‘पुस्तक संवाद’ कार्यक्रम क चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को अधिकाधिक जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीक और कौशल का युग है, इसलिए विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जुड़कर अपने कौशल का विकास करना चाहिए। उन्होंने पुस्तक संवाद कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को अधिकाधिक पुस्तकें पढ़ने हेतु प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सरदारशहर ब्लॉक के कक्षा 10 एवं 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 195 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, एडीपीसी सरिता आत्रेय, सीबीईओ सुभाष सोनगरा, अशोक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123814


