ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साईबर फ्रॉड में एक को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साईबर फ्रॉड में एक को किया गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने बताया कि साईबर अपराधो की रोकथाम हेतु साईबर काईम मे संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान म्युल हंटर के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ रिछपाल सिंह चारण आरपीएस वृताधिकारी वृत तारानगर रोहित सांखला आरपीएस के निकट सुपर विजन मे थानाधिकारी पुलिस थाना साहवा शंकर लाल भारी पुनि के निर्देशन मे साईबर डेस्क प्रभारी सोमवीर सिंह सउनि द्वारा साईबर अपराधो की रोकथाम हेतू संदिग्ध बैंक खातो Mule Account के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक साक्ष्य सकंलित कर रिपोर्ट पेश कि जिस पर आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान शंकर लाल भारी पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना साहवा द्वारा शुरू किया जाकर प्रकरण में बाद अनुसंधान महेन्द्रनाथ पुत्र खींवनाथ जाति नाथ उम्र 26 साल निवासी सारायण पुलिस थाना साहवा जिला चुरू को गिरफ्तार किया गया । मुल्जिम महेन्द्र नाथ से प्रारम्भिक पुछताछ में साईबर फ्रॉड से विभिन्न खातों में करीब 22 लाख रूपये का लेनदेन सामने आया है संदिग्ध सभी खातों का पुर्ण ब्यौरा व सर्दिग्ध के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है एडवाईजरीः पुलिस द्वारा आम जन से अपील की जाती है किसी भी लालच व बहकावे में आकर अपना बैंक खाते, एटीएम, चैकबुक, सीम कार्ड किसी अन्य को नही देवे। खाता किसी अन्य को देने पर आप का खाता साईबर काईम में काम मे लिया जा सकता है स्वयं के खाता की जिम्मेवारी आप की होती है आप का खाता साईबर काईम मे संलिप्त पाये जाने पर आप पर कानूनी कार्यवाही होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123815


