गर्मी को देखते हुए 511 परिंडे लगा कर पक्षी बचाओ का संदेश दे रही समिति
गर्मी को देखते हुए 511 परिंडे लगा कर पक्षी बचाओ का संदेश दे रही समिति
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति का पांच दिवसीय परिंडा लगाओ, पक्षी बचाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा समिति से जुड़े सदस्यों ने उस्मानाबाद कॉलोनी, तौकीर हसन कब्रिस्तान, तुगलक कॉलोनी, गोरी कॉलोनी, तिरंगा कॉलोनी, बादशाह कॉलोनी आदि में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर अभियान को चालू रखा । इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने कहा 511 परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए नियमित तौर पर दाने-पानी की व्यवस्था की जाएगी। जिन स्थानों पर परिंडे लगाए जाएंगे, वहां सार-संभाल की जिम्मेदारी भी समिति से जुड़े कार्यकर्त्ताओं की रहेगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को चाहिए कि अपने आसपास के पेड़ों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें। इस दौरान बशीर खान दौलत खानी, भंवरु खान ठेकेदार, महबूब खान नसवान, मोहम्मद अली पठान, जाफर खान, बाबू कुरैशी, निजाम खान मोयल आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123815


