[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्य का समय सवेरे 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्य का समय सवेरे 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्य का समय सवेरे 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम समन्वय व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिले में स्थानीय परिस्थितियों के मध्यनजर व जिले में वर्तमान में गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्य का समय सवेरे 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) किया है। जारी आदेशानुसार महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम-2005 की अनुसूची-1 के पैरा-19 के अनुसार 8 घण्टे की कार्य अवधि मय 1 घण्टे के विश्राम काल के निर्धारित हैं। जिले में स्थानीय परिस्थितियों के मद्देनजर तथा जिले में वर्तमान में गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्य का समय सवेरे 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) करने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से 15 जुलाई, 2026 या मानसून आने तक प्रभावी रहेगी। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है, तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरान्त एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड़ सकता है। आदेशों की पालना सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles