अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
बिसाऊ : अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक शुक्रवार को शहीद पार्क बिसाऊ में आयोजित हुई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
तहसील महासचिव संदीप सर्वा ने बताया कि बैठक में जिला संयुक्त सचिव अरविन्द गढ़वाल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों के बकाया बीमा क्लेम, लंबित मुआवजा, 765 केवी हाईटेंशन लाइन के मुआवजे का पूर्ण भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही मई माह में प्रस्तावित जिला सम्मेलन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के समापन के बाद किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि रबी 2022-23 का बकाया मुआवजा जल्द जारी किया जाए तथा खरीफ 2025 का बीमा क्लेम किसानों को दिया जाए। साथ ही रबी फसल में ओलावृष्टि और असमय गर्मी के कारण गेहूं और चने के उत्पादन में आई भारी कमी की भरपाई मुआवजे और बीमा क्लेम के माध्यम से करने की मांग रखी गई।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में लेखराम कालेर, ताराचंद चाहर, बनवारी लाल जांगिड़, मोहिदीन खान, पवन शर्मा, घिसाराम धाबाई, नरेश राहड़ सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2123809


