[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्कर्ष मित्तल ने आरएएस में 10वीं रैंक हासिल करने पर महाविद्यालय में हुआ भव्य सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उत्कर्ष मित्तल ने आरएएस में 10वीं रैंक हासिल करने पर महाविद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

उत्कर्ष मित्तल ने आरएएस में 10वीं रैंक हासिल करने पर महाविद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

उदयपुरवाटी : कस्बे के घुमचक्कर स्थित श्री टोडरमल पी.जी. महाविद्यालय के पूर्व छात्र उत्कर्ष मित्तल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में प्रदेश भर में 10वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उत्कर्ष तथा उनके माता-पिता का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

गुरुजनों ने खिलाई मिठाई, माला पहनाकर किया स्वागत
समारोह के दौरान महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा एवं डॉ. सोमेश सिंह ने उत्कर्ष मित्तल को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य नरेश कुमार ने छात्र की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्कर्ष के पदचिन्हों पर चलते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उत्कर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को देते हुए उत्कर्ष ने कहा कि मैंने इस महाविद्यालय से बहुत कुछ सीखा है।

यहाँ के गुरुजनों का स्नेह और निरंतर मार्गदर्शन ही था, जिसने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया। गौरतलब है कि इस महाविद्यालय के अनेक छात्र पूर्व में भी विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित हो चुके हैं। इस अवसर पर रमाकांत मित्तल, व्याख्याता राजेंद्र ढेनवाल, सज्जन शर्मा, करतार सैनी, धनेन्द्र पाल सिंह, कासिम कुरैशी, राजेश सैनी, संगीता चौधरी, बाबूलाल सैनी, सुमन चौधरी, विनोद ढेनवाल, प्रवीण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles