[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय CUET (UG) 2026 में शामिल, प्रवेश प्रक्रिया को मिला राष्ट्रीय मंच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय CUET (UG) 2026 में शामिल, प्रवेश प्रक्रिया को मिला राष्ट्रीय मंच

सिंघानिया विश्वविद्यालय CUET (UG) 2026 में शामिल, प्रवेश प्रक्रिया को मिला राष्ट्रीय मंच

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल करते हुए सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी ने Common University Entrance Test में स्वयं को शामिल कर लिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को राष्ट्रीय स्तर का एक सशक्त मंच मिल गया है।

अब विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET परीक्षा के माध्यम से भी किया जा सकेगा। यह परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एक समान, पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रणाली उपलब्ध कराती है, जिससे विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं की आवश्यकता नहीं रहती।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, CUET के तहत B.Sc., B.Tech. सहित कई स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए विषय संयोजन और पात्रता मानदंड तय किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकें।

प्रबंधन का मानना है कि CUET से जुड़ने से प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनेगी। साथ ही, ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों के छात्रों को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Related Articles