जसरापुर में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत: 107 किशोरियां चिन्हित, पहले दिन 3 को लगा टीका, 27 व 29 अप्रैल को फिर होगा टीकाकरण
जसरापुर में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत: 107 किशोरियां चिन्हित, पहले दिन 3 को लगा टीका, 27 व 29 अप्रैल को फिर होगा टीकाकरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी के नेतृत्व में एचपीवी (HPV) टीकाकरण की शुरुआत हुई। पहले दिन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 31 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 3 किशोरियों को टीका लगाया गया। यह टीकाकरण किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी ने बताया कि अभियान के तहत जसरापुर क्षेत्र में कुल 107 किशोरियों को चिन्हित किया गया है। पहले दिन शहीद भीम सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 13 किशोरियों का टीकाकरण निर्धारित था, जहां केवल अंशिका पुत्री मंगलचंद को ही टीका लगाया गया। वहीं खरखड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12 किशोरियों में से मोनिका पुत्री लीलाराम और संतोष पुत्र धर्मपाल को टीका लगा। बसंत विहार विद्यालय में 6 किशोरियों का टीकाकरण प्रस्तावित था, लेकिन वहां एक भी किशोरी को टीका नहीं लग सका।
पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा यह अन्य सरकारी टीकों की तरह ही विश्वसनीय है। उन्होंने अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहने और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किशोरियों का टीकाकरण करवाना आवश्यक है।
पीएचसी प्रभारी अनिता बुरी के अनुसार टीकाकरण से पहले अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जाता है, लेकिन कई परिजन अभी भी वैक्सीन को लेकर संकोच कर रहे हैं, जिससे लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है और इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यह टीकाकरण बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अभियान के तहत 27 और 29 अप्रैल को भी टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह शेखावत (एन.ओ.), सरोज, सविता, पूनम (एएनएम), सावित्री देवी (एलएचवी), सुभाष, रघुवीर (डीईओ) सहित प्रधानाचार्य अनिल यादव, रामावतार गुर्जर, संजय कुमार, विनय शर्मा, सुमेर काजला, विजय चौधरी और पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123664


