खंडेला में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:दो गंभीर घायल सीकर रेफर, पुलिस बोली- रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ हादसा
खंडेला में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:दो गंभीर घायल सीकर रेफर, पुलिस बोली- रफ्तार तेज होने की वजह से हुआ हादसा
खंडेला : खंडेला कस्बे के उदयपुरवाटी रोड पर गंगाराम की ढाणी के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सलेदीपुरा निवासी 40 वर्षीय पूरणमल सैनी पुत्र शंकर लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दो घायल, हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर
हादसे में कावट रोड, खंडेला निवासी शेरू भांड पुत्र सुरेश भांड और करण भांड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल खंडेला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही खंडेला पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को उपजिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109882


