झुंझुनूं में बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाओं का जलवा: अदिति 11वीं, प्रशांत 8वें स्थान पर, कोमल ने 97% अंक हासिल किए
झुंझुनूं में बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाओं का जलवा: अदिति 11वीं, प्रशांत 8वें स्थान पर, कोमल ने 97% अंक हासिल किए
बुहाना : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 10वीं के घोषित परिणामों में झुंझुनूं जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बुहाना क्षेत्र के भीर गांव की होनहार छात्रा अदिति मान ने 98.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 11वां स्थान हासिल किया है। वहीं कुशालपुरा गांव के छात्र प्रशांत जांगिड ने 98.50% अंकों के साथ प्रदेश में 8वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इसके अलावा देवलावास गांव की छात्रा कोमल ने 97% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है।
तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनके गांवों में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया।
सम्मान समारोह का आयोजन
अदिति मान के सम्मान में 19 अप्रैल को भीर गांव के खेल मैदान में, प्रशांत जांगिड के लिए 20 अप्रैल को कुशालपुरा बस स्टैंड पर और कोमल के सम्मान में 26 अप्रैल को देवलावास पंचायत भवन में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नोबल शिक्षण समूह के डायरेक्टर डॉ. संदीप नेहरा द्वारा प्रतिभाओं को स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
झुंझुनूं जिले ने रचा इतिहास
इस वर्ष RBSE 10वीं परिणाम में झुंझुनूं जिले ने 97.77% परिणाम के साथ पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के विद्यार्थियों ने न केवल संख्या में बल्कि गुणवत्ता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तर पर पहचान बनाना इन विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109843


