नीमकाथाना की सरिता चौधरी बनीं RAS, तीसरे प्रयास में 419वीं रैंक
किसान की बेटी ने रचा इतिहास, गांव में जश्न का माहौल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : चला गांव की सरिता चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 में 419वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उनका तीसरा प्रयास था।
किसान परिवार से आने वाली सरिता के पिता प्रभु दयाल खेती-बाड़ी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सरिता ने लगातार मेहनत जारी रखी और अपने लक्ष्य को हासिल किया। संयुक्त परिवार में रहने वाली सरिता के छह भाई-बहन भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जिससे घर में पढ़ाई का माहौल बना हुआ है।
सरिता के चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। रघुनाथ जाट, संतरा देवी सहित कई लोगों ने सरिता को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरिता की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2109801


