दो पक्षों में मारपीट, युवक की मौत:लाठी-कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, नशे में गाली-गलौज करने पर हुआ था झगड़ा
दो पक्षों में मारपीट, युवक की मौत:लाठी-कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, नशे में गाली-गलौज करने पर हुआ था झगड़ा
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के सुल्ताना अहिरान गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट की थी
थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया- सुल्ताना अहिरान निवासी किरण देवी ने रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसके जेठ के बेटे जोनी, मनीष पुत्र रामस्वरूप, दीपक पुत्र सुभाष और अभिषेक पुत्र सुरेंद्र ने मिलकर उसके पति छोटूराम (38) और बेटे राहुल के साथ लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट की। इस हमले में छोटूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को बुहाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां छोटूराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले झुंझुनूं और फिर जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उनकी मौत हो गई। मारपीट के दौरान छोटूराम के सिर में गंभीर चोट आई थी।
शराब के नशे में गाली-गलौज की
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गुरुवार को बच्चे आपस में खेल रहे थे, तभी आरोपी जोनी ने शराब के नशे में मृतक के बेटे राहुल के साथ गाली-गलौज की थी। इसके बाद शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करवा दिया था। अगले दिन, शुक्रवार को जोनी और उसके साथियों ने राहुल और छोटूराम पर हमला कर दिया।
मृतक छोटूराम मजदूरी का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी निशु बीए फाइनल में, बेटा राहुल बीए प्रथम वर्ष में और छोटी बेटी धोली सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है।
सिंघाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जयपुर में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाई गई है। वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092317
