[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉमेडियन अनिल खारिया की जानलेवा लापरवाही..? फॉलोअर्स की भूख में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़..?


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

कॉमेडियन अनिल खारिया की जानलेवा लापरवाही..? फॉलोअर्स की भूख में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़..?

चूरू पुलिस को खुली चुनौती?: रील के चक्कर में सड़कों पर 'मौत का सर्कस', दिखाता कॉमेडियन?

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : आबिद खान

फतेहपुर/​चूरू : आजकल सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और फॉलोअर्स की भूख इंसान को किस कदर अंधा बना देती है, और कहां से कहां ले जाकर लटका देती हैं। इसका ताजा उदाहरण कॉमेडियन अनिल खारिया (चुरू) ने पेश किया है। खुद को मनोरंजन का पर्याय बताने वाले अनिल खारिया अब सड़कों पर ‘मौत का सर्कस’ दिखा रहे हैं। चलते वाहन पर लटक कर वीडियो बनाकर स्टंट करते हुए अपने निजी पेज anil khariya सोशल मीडिया पर अपलोड करना न केवल कानून की धज्जियां उड़ाना है, बल्कि चूरू पुलिस के इकबाल को खुले तौर पर चुनौती देना भी है।

शोसल मीडिया पर यह वीडियो कॉमेडियन अनिल खारिया का होने का दावा किया जा रहा हैं।

मौत का सर्कस दिखाता कॉमेडियन अनिल खारिया

क्या ​कॉमेडी के नाम पर परोसा जा रहा ‘जहर’?

मानते हैं कि ​अनिल खारिया एक कॉमेडियन हैं मगर उनको यह समझने की जरूरत है कि उनके लाखों फॉलोअर्स में बड़ी संख्या उन युवाओं की भी है, जिनका खून अभी गर्म है। जब उन युवाओं का ‘आइडियल’ खुद सड़कों पर स्टंट की नुमाइश करता है, तो वह अनजाने में सैकड़ों युवाओं को मौत के कुएं की ओर धकेल रहा है।

क्या अनिल खारिया उन परिवारों की जिम्मेदारी लेंगे, जिनके बच्चे उनके इन वीडियो से प्रेरित होकर ऐसा ही स्टंट करके सड़कों पर अपनी जान गंवा बैठेंगे?
यह वीडियो मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ किया जा रहा सीधे तौर पर ‘खिलवाड़’ है।

​चूरू पुलिस की चुप्पी पर उठते सवाल?
​सोशल मीडिया पर रील बनाकर स्टंट करने वालों पर प्रदेश भर की पुलिस सख्त है, जिले के एसपी का साफ सख्त निर्देश हैं कि स्टेंटबाज वीडियो बनाने वालो को बक्सा नही जाएगा। लेकिन चूरू में कानून के रखवाले आखिर किसके दबाव में हैं?

क्या मशहूर होने का मतलब कानून से ऊपर होना है?

एक कॉमेडियन इस तरह की हरकत करे और चुरू पुलिस मौन बनकर तमाशा देखे क्या ये सीधे तौर पर कानून का मजाक उड़ाना नही हैं?
क्या पुलिस इस वीडियो को हटवाकर वीडियो अपलोड करने वाले कॉमेडियन पर कोई ऐसी कानूनी कार्रवाई करेगी जो नजीर बन सके?
और स्टंट बाज रील बनाने वालो को कानूनी पाठ पढ़ा सके।

क्या चूरू पुलिस तब जागेगी जब इस स्टंट को कॉपी करते हुए किसी मां का लाल अपनी जान गंवा बैठेगा..?

पेज पर किया स्टंट का वीडियो अपलोड..

​चूरू पुलिस प्रशासन से क्षेत्र की जागरूक जनता यह उम्मीद करती है कि इस ‘स्टंटबाज’ कॉमेडियन को रील की दुनिया से बाहर निकालकर कानून का पाठ पढ़ाया जाए। और इसी के पेज पर माफी का वीडियो बनवाकर अपलोड करवाया जाए ताकि युवाओं और आमजन में में एक अच्छा संदेश जा सके।

जनता पुलिस से उम्मीद करती हैं कि इस वीडियो को तत्काल डिलीट करवाया जाए और भारी जुर्माने के साथ कड़ी विधिक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई भी रील बनाने के चक्कर में सड़कों को अपनी निजी जागीर न समझे।

​अगर आज पुलिस ने नरमी दिखाई, तो कल चूरू की हर सड़क पर ऐसे ‘खतरों के कई खिलाड़ी’ नजर आएंगे। अब गेंद चूरू पुलिस के पाले में है-देखना है कि खाकी का खौफ कायम होता है या रील के शौकीनों की स्टंटबाज वीडियो अपलोड करने की मनमानी चलती हैं। ये देखना होगा।

देखे विडिओ ​

https://www.facebook.com/share/r/1G5e1qKRC9/

Related Articles

Mantratoto luwakpoker