संत धना महाराज जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, संस्कारित शिक्षा पर दिया जोर
संत धना महाराज जयंती पर कार्यक्रम आयोजित, संस्कारित शिक्षा पर दिया जोर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के गायत्री नगर स्थित फुलै भवन में स्वामी समाज के आराध्य संत धना महाराज की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत धना महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष घडसीराम स्वामी ने कहा कि समाज सेवा एक तपस्या है और परहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही जीवन की सार्थकता है। उन्होंने बच्चों के लिए संस्कारित शिक्षा पर बल देते हुए महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे महान समाज सुधारकों के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। बच्चों को महापुरुषों की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे उनमें नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।
वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए फिजूल खर्ची पर रोक लगाकर शिक्षा, पुस्तकालय, छात्रावास और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाओं को बढ़ावा देना जरूरी है। साथ ही गरीब विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने की आवश्यकता भी बताई गई।
सेवानिवृत्त तहसीलदार राधेश्याम स्वामी ने बताया कि इस वर्ष संत धना महाराज की 612वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने अतिपिछड़े वर्गों को शिक्षा से जोड़ने और युवाओं को करियर मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से संत धना महाराज जयंती एवं महात्मा फुले जयंती की पूर्व संध्या पर घर-घर दीपोत्सव मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यक्रम में भंवर सिंह परिहार, हरीकिशन जांगीड़, महावीर स्वामी, बैजूराम जांगीड़, ओंकारमल बालाण, सांवरमल बालाण, राजेंद्र बेनी, सुशील स्वामी, डुंगर सिंह सोनगरा, भगवाना राम पापटान, सत्यनारायण बालाण, अनिल सैनी, सुभाष सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमोहन सैनी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


