[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी मार्कशीट मामले में बीजेपी विधायक बरी:कोर्ट ने डॉक्यूमेंट सही माना; जिला प्रमुख चुनाव के बाद विरोधी प्रत्याशी ने दर्ज कराई थी FIR


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

फर्जी मार्कशीट मामले में बीजेपी विधायक बरी:कोर्ट ने डॉक्यूमेंट सही माना; जिला प्रमुख चुनाव के बाद विरोधी प्रत्याशी ने दर्ज कराई थी FIR

फर्जी मार्कशीट मामले में बीजेपी विधायक बरी:कोर्ट ने डॉक्यूमेंट सही माना; जिला प्रमुख चुनाव के बाद विरोधी प्रत्याशी ने दर्ज कराई थी FIR

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : फर्जी मार्कशीट के मामले में चूरू से बीजेपी विधायक हरलाल सहारण को सरदारशहर सीजेएम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने डॉक्यूमेंट को सही मानते हुए चूरू विधायक को बरी कर दिया है। बरी होने के बाद विधायक ने कहा- राजनीतिक द्वेषता के कारण झूठा फंसाया गया था। न्याय और सच्चाई की जीत हुई है।

दरअसल, हरलाल सहारण ने 2015 में चूरू जिला परिषद के वार्ड 16 से बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा था। उनके सामने कांग्रेस ने ढाढर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच चिमनाराम कालेर को प्रत्याशी बनाया था। सहारण ने कालेर को चुनाव में शिकस्त दी और फिर जिला प्रमुख बने थे।

25 जनवरी 2019 को चूरू जिले की पूर्व सरपंच चिमनाराम कालेर ने चूरू कोतवाली थाने में हरलाल सहारण के खिलाफ 10वीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर चुनाव लड़ने की FIR दर्ज कराई थी। मामले में मई 2019 में जयपुर पुलिस ने हरलाल सहारण को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने सहारण को जमानत दे दी थी।

विधायक बोले- न्याय और सच्चाई की जीत हुई है
कोर्ट से बरी होने के बाद बीजेपी विधायक हरलाल सहारण ने कहा- न्याय और सच्चाई की जीत हुई है। राजनीतिक द्वेषता के कारण मामले में झूठा फंसाया गया था। हाईकोर्ट ने पहले भी मुझे राहत दी है। आज कोर्ट ने मुझे बरी किया है। मुझे पूरा भरोसा था कि मेरे साथ न्याय होगा। हरलाल सहारण के वकील सुरेंद्र सिंह ने बताया- जब हरलास सहारण जिला प्रमुख थे, उस समय 10वीं की फर्जी टीसी के झूठे मामले में फंसाकर मुकदमा किया गया था। आज मामला झूठा साबित हो गया है।

शिकायतकर्ता पक्ष बोला- आगे अपील करेंगे

शिकायतकर्ता चिमनाराम के वकील सुरेंद्र जाखड़ ने बताया- 2015 में चूरू जिला परिषद के वार्ड 16 से हरलाल सहारण ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा था। नामांकन के दौरान हरलाल सहारण ने 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र फर्जी लगाए थे। जब उत्तराखंड बोर्ड से सचिव से बात की तो उन्होंने बताया कि इस रोल नंबर पर हमने कोई मार्कशीट जारी नहीं की है। साथ ही जिस स्कूल से 10वीं पास होना बताया गया था, वह 2010 में रजिस्टर्ड ही नहीं था। मामले को अब ए़डीजे कोर्ट में अपील की जाएगी।

2023 में पहली बार विधायक बने हरलाल सहारण

हरलाल सहारण ने 2005 में चूरू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनके सामने कांग्रेस के प्रत्याशी चिमनाराम कालेर थे। पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतकर हरलाल सहारण चूरू पंचायत समिति के प्रधान बने थे।

हरलाल सहारण ने 2015 में चूरू जिला परिषद के वार्ड 16 से बीजेपी के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा और जीतकर जिला प्रमुख बने। इसके बाद साल 2023 में बीजेपी के टिकट पर चूरू विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस के रफीक मडेलिया को हराया था।

Related Articles