इनकम टैक्स की रेड का डर दिखाकर 90 लाख ठगे:फ्लैट खरीदने की तैयारी में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा; साथी भी पकड़ा गया
इनकम टैक्स की रेड का डर दिखाकर 90 लाख ठगे:फ्लैट खरीदने की तैयारी में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा; साथी भी पकड़ा गया
जयपुर : जयपुर में एक व्यक्ति को इनकम टैक्स की रेड का डर दिखाकर 90 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी पीड़ित को एक मकान में लेकर गए और खराब फ्रिज में रुपयों को रखवा दिया। इसके बाद भाग गए। आरोपी इन रुपयों से फ्लैट खरीदने की तैयारी में था। उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं उसके साथी को भी पकड़ा गया है। उसने ही पीड़ित के रुपयों के बारे में उसे बताया था। पुलिस ने कुल 77 लाख 50 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं। मामला मुरलीपुरा थाने का है।
वारदात के बाद दूसरे राज्यों में जाकर छुपा था आरोपी
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि मामले में आरोपी बाबूलाल वर्मा उर्फ बीएल गोयल (58) मूल निवासी चूरू, फिलहाल माचेडा लोहा मंडी और रोहित वर्मा (24) निवासी नेपाल, फिलहाल वीकेआई रोड नंबर-1 स्थित रिको हाउसिंग कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों किराए का कमरा लेकर रहते है। आरोपी बाबूलाल ब्रोकर है। वारदात के बाद मुंबई, भोपाल, उदयपुर समेत कई शहरों में छिपता और घूमता रहा था।
आरोपी ने पीड़ित को इस तरह ठगा
इनकम टैक्स रेड का झांसा देकर डराया
डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पीड़ित मनोज शर्मा ने 3 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसने शिव नगर मुरलीपुरा स्कीम स्थित प्लॉट नंबर 276 को बेचा था, जिसकी रजिस्ट्री 17 मार्च 2026 को हुई थी। इस सौदे की एवज में उसे 90 लाख रुपए नकद मिले थे।
डील के अगले ही दिन अल सुबह आरोपी बाबूलाल वर्मा उनके घर आया था। उसने इनकम टैक्स रेड पड़ने का डर दिखाया। उसने कहा कि इतनी बड़ी नकद राशि घर पर रखना सुरक्षित नहीं है, इसे तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा।
पीड़ित वारदात के बाद घबरा गया था। परिवार में इसके अलावा और कोई नहीं है, जो इसका साथ दे। ऐसे में पुलिस को वारदात के बारे में नहीं बताया। कुछ दिन बाद जब लगा कि पैसा नहीं मिलेगा। तब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

खराब फ्रिज में रखवाए 90 लाख रुपए
आरोपी उसे साथ लेकर एक मकान पर पहुंचा, जहां ताला लगा हुआ था। वह दीवार फांदकर अंदर घुसा और उसे दूसरी मंजिल तक ले गया। वहां एक पुराना खराब फ्रिज और पलंग रखा था, जिसमें आरोपी ने 90 लाख रुपए से भरे बैग रखवा दिए। इसके बाद उसे कहा कि घर जाकर आराम से खाना खाओ, बाद में रुपए ले जाना। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद वह ब्रोकर के साथ वापस उस मकान पर गया। तब फ्रिज में रखा 90 लाख रुपए का बैग गायब मिला।
इस तरह पकड़े गए आरोपी
100 से ज्यादा CCTV फुटेज से की पहचान
एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी आलोक सैनी के सुपरविजन में थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने पीड़ित के घर से उस मकान तक का पूरा रूट चार्ट तैयार किया और 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान बाबूलाल वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे आज दबोच लिया।
डील के दौरान मौजूद युवक ने दी थी पूरी सूचना
जांच में सामने आया कि रोहित वर्मा, जो डील के दौरान पीड़ित के साथ मौजूद था। उसने ही आरोपी बाबूलाल को 90 लाख रुपए, बैग का हुलिया, रकम कहां रखी गई और पीड़ित की गतिविधियों की जानकारी दी थी। जिसके बाद दोनों ने पूरी साजिश रची गई। पुलिस ने बाबूलाल से पूछताछ के बाद रोहित वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
77.50 लाख की बरामदगी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बाबूलाल ने ठगी की रकम से अपना गोल्ड लोन चुकाया। बाकी रकम से एक फ्लैट खरीदने की योजना बनाई थी। आरोपी से अब तक 52 लाख रुपए नकद बाबूलाल वर्मा से, 50 हजार रुपए नकद रोहित वर्मा से और 25 लाख रुपए कैनरा बैंक में जमा गोल्ड लोन अदायगी राशि बरामद की है। इस तरह कुल 77 लाख 50 हजार रुपए रिकवर किए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092317
