शिक्षक समायोजन बना असंतोष का कारण
शिक्षक समायोजन बना असंतोष का कारण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ ने हाल ही में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा जारी 573 अधिशेष तृतीय श्रेणी शिक्षकों की सूची में नजदीकी विद्यालय में पद रिक्त होने के बावजूद शिक्षकों को दूरस्थ स्थान पर लगाने से कई शिक्षक पीड़ित हो गए हैं। संघ ने सरकार से इसकी समीक्षा करवा कर पीड़ित शिक्षकों को राहत प्रदान करने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सुन्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री ने छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए संस्कृत शिक्षा में कई वर्षों बाद, शायद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन का जो निर्णय लिया गया। वह निश्चित रूप से स्वागत योग्य एवंअभूतपूर्व है। संगठन भी लंबे समय से अधिशेष शिक्षकों के समाधान की मांग करता आ रहा है लेकिन विभाग द्वारा जारी समायोजन सूची में स्वयं के या निकटतम विद्यालय में पद रिक्त होने के बावजूद पुरस्कृत, स्काउट सचिव, कैंसर पीड़ित, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्ति के नजदीक महिला शिक्षकों के साथ ही अनेक शिक्षकों को काफी दूर पदस्थापित किया है। सुन्डा ने सरकार से इसे गंभीरता से लेकर पीड़ित शिक्षकों से परिवेदना लेकर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग भी की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094710

