[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेश कुमार सैनी बने प्रांतीय प्रतिनिधि परिषद सदस्य, झुंझुनूं जिला समन्वय समिति के चुनाव में रचा इतिहास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुरेश कुमार सैनी बने प्रांतीय प्रतिनिधि परिषद सदस्य, झुंझुनूं जिला समन्वय समिति के चुनाव में रचा इतिहास

​1210 में से 648 वोट पाकर बने प्रांतीय प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सैनी ने जीती प्रांतीय प्रतिनिधि की कुर्सी

​उदयपुरवाटी : कस्बे की पंचायत समिति परिसर में स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा विभाग कार्यालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी ने प्रांतीय प्रतिनिधि सदस्य बनाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार सैनी ने मंत्रालयिक कर्मचारी जिला समन्वय समिति, झुंझुनूं के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रांतीय प्रतिनिधि परिषद सदस्य के पद पर अपना परचम लहराया है। जिले भर के कुल 1210 मतदाताओं में से 648 का भारी समर्थन जुटाकर सैनी ने यह सिद्ध कर दिया कि उनकी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता बेजोड़ है।

जीत के पश्चात विभागीय अधिकारियों ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि यह जीत हर उस कर्मचारी की है जो पारदर्शिता और सेवा में विश्वास रखता है। मैं अपने सहयोगियों के कल्याण और विभाग की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित रहूँगा।

Related Articles