डाडा फतेहपुरा में पोल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित:खेतड़ी में 1600 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित, अस्थायी समाधान किया
डाडा फतेहपुरा में पोल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित:खेतड़ी में 1600 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित, अस्थायी समाधान किया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा क्षेत्र में बिजली का पोल टूटकर गिर गया। इससे फतेहपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और क्षेत्र के करीब 1600 से अधिक घरेलू और कृषि कनेक्शन प्रभावित हुए।
तूफान से बिजली पोल गिरा
बिजली बंद होने के बाद कर्मचारियों ने कई बार लाइन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार लाइन ट्रिप होती रही। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच करने पर पाया कि नालपुर में पोल टूटकर गिरा हुआ था, जिससे पूरी लाइन बाधित हो रही थी। कर्मचारियों ने अस्थायी समाधान के रूप में नालपुर लाइन का तार हटाकर फतेहपुरा फीडर की आपूर्ति बहाल की। इसके बाद फतेहपुरा क्षेत्र में बिजली चालू हो गई, लेकिन यह केवल एक अस्थायी राहत है।

1600 से अधिक कनेक्शन जुड़े
ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। फतेहपुरा फीडर की लाइन लगभग 10 से 15 किलोमीटर लंबी है और इसमें 1600 से अधिक कनेक्शन जुड़े हुए हैं, जिसके कारण बार-बार फॉल्ट आते रहते हैं। इससे किसानों और आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीण पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। 02 अप्रैल को ग्राम स्तरीय जन सुनवाई में आवेदन दिया गया था, जबकि 12 जनवरी और 11 फरवरी को भी संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत और स्मरण पत्र दिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092232


