[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमो का होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

11 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमो का होगा आयोजन

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान होंगे कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि 11 अप्रैल को जिला स्तर पर ज्योतिबा फुले की मूर्ति प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। वही 12 अप्रैल को संविधान को जाने “ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता” का शुभारंभ होगा, जो जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगी। 13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा।

Related Articles