[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपिका गढ़वाल बनीं आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

दीपिका गढ़वाल बनीं आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

दीपिका गढ़वाल बनीं आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : बीदसर गांव की होनहार बेटी दीपिका गढ़वाल ने आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और हर ओर बधाइयों का सिलसिला जारी है।

दीपिका, स्वर्गीय दयाराम गढ़वाल की सुपौत्री, राकेश गढ़वाल की सुपुत्री और राजेन्द्र गढ़वाल की भतीजी हैं। उनकी सफलता पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

दीपिका की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles