बीटीयू में पहली एलुमनाई मीट: देशभर से जुटे पूर्व विद्यार्थी, यादें हुईं ताजा
बीटीयू में पहली एलुमनाई मीट: देशभर से जुटे पूर्व विद्यार्थी, यादें हुईं ताजा
बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसीईटी) में पहली बार एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पूर्व विद्यार्थी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए और अपने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं।
जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस एलुमनाई मीट में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह चर्चा और नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए गए, जिससे आपसी संवाद के साथ संस्थान के विकास की संभावनाओं को भी मजबूती मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल (निदेशक, भीकाराम चांदमल ग्रुप) ने कहा कि बीटीयू के विद्यार्थी आज विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य करते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को नवाचार, विचार-मंथन और विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने एलुमनाई को विश्वविद्यालय की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कुलसचिव रचना भाटिया ने कहा कि यह आयोजन पूर्व छात्रों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने एलुमनाई को संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी बताया।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक डॉ. सुधीर भारद्वाज, प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधू, डीन एलुमनाई अफेयर्स डॉ. ममता शर्मा पारीक सहित कई प्राध्यापक व संकाय सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में छात्र टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रतिभागियों ने एलुमनाई मीट को प्रेरणादायक और यादगार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक गंभीर और समर्पित बनने की प्रेरणा देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092306


