फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मामला दर्ज; 3 साल पहले ही हुई थी शादी
फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मामला दर्ज; 3 साल पहले ही हुई थी शादी
फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि नयाबास निवासी राजश्री पत्नी मनीष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सीओ सीकर सिटी संदीप चौधरी को सौंपी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा राजश्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना से एक रात पहले उनकी राजश्री से बात हुई थी, जिसमें किसी अनहोनी की आशंका नहीं जताई गई थी। पुलिस फिलहाल मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2091713


