[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलीं-पंचायत चुनाव टालने का बहाना ढूंढ रही भाजपा:महंगाई चरम पर पहुंची, बीजेपी केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलीं-पंचायत चुनाव टालने का बहाना ढूंढ रही भाजपा:महंगाई चरम पर पहुंची, बीजेपी केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोलीं-पंचायत चुनाव टालने का बहाना ढूंढ रही भाजपा:महंगाई चरम पर पहुंची, बीजेपी केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही

सीकर : सीकर में आज कांग्रेस ने ‘संगठन बढ़ाओ – लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की गई है।

बैठक के दौरान पंचायत अध्यक्ष और निकाय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों ही स्तरों पर पार्टी का जनाधार बढ़ाया जा सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा- राज्य सरकार जानबूझकर पंचायत राज और निकाय चुनावों को लटकाना चाहती है। भाजपा सरकार ओबीसी रिपोर्ट का बहाना बनाकर चुनावों को आगे खिसका रही है। असल में राज्य सरकार की मंशा चुनाव करवाने की है ही नहीं, क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।

जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा- रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आज हालात यह है कि आम आदमी को गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। 2-2 महीने तक सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, इस कारण महिलाएं वापस चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर हो गई हैं। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और भाजपा केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है।

‘संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है। संगठन को सबसे निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए पार्टी ने 15 अप्रैल तक बूथ स्तर के पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का मानना है कि बूथ मैनेजमेंट के जरिए ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा सकता है।

Related Articles