हरियाणा के धनाना स्थित सतलोक आश्रम से विश्व स्तर पर चल रही है अन्नपूर्णा मुहिम
कोई भी जरूरतमंद, गरीब और असहाय प्राप्त कर सकता अन्नपूर्णा मुहिम से लाभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के धनाना स्थित सतलोक आश्रम से विश्व स्तर पर अन्नपूर्णा मुहिम चल रही है, जिसका नारा है कि रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान, हर जरूरतमंद को दे रहा कबीर भगवान। अन्नपूर्णा मुहिम के अन्तर्गत रोज हजारों परिवारों को राशन मिल रहा है। साथ ही असाध्य रोगों का इलाज भी करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं जरूरतमंदों को पक्के मकान भी बनाकर दिए जा रहे हैं। अनाथ, गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा बिल्कुल फ्री दी जा रही है।
अन्नपूर्णा मुहिम के तहत लाभान्वित हुई अकालगढ़ गांव की महिला नेहा ने कहा कि संत रामपाल महाराज भगवान हैं। नेहा ने कहा कि उसका कोई सहारा नहीं था। एक पुत्र और पुत्री को पालना बड़ा मुश्किल काम हो गया था। उनके पास घर भी नहीं था। सरकार भी कोई मदद नहीं कर रही थी। इस बात कि सूचना मिलने पर संत रामपाल महाराज की टीम यहां पहुंची और 7 दिन में सुदामा का महल बनाकर चाबी सौंप दी। उसकी पुत्री की शादी कर दी है। पुत्र दसवीं में पढ़ रहा है।
संत रामपाल महाराज राशन, कपड़े और घरेलू सामान भेजते हैं। बच्चे की पढ़ाई का खर्चा भी संत रामपाल महाराज के द्वारा दिया जा रहा है। कपड़े सिलाई की मशीन भी मिली है। इस प्रकार अब वह आराम से अपना घर चला रही है। इस मौके पर रामू राम कड़वासरा बालरासर, बलवंत सिंह रायपुरिया, कमल कुमार सुंडा सोमासी, नौरंग राम पचार कुनसीसर, राजेन्द्र सिंह शेखावत ख्याली आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कोई भी जरूरतमंद, अनाथ, गरीब और असहाय व्यक्ति अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत लाभान्वित हो सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092677


