मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर हुआ हादसा
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत:रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर हुआ हादसा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस रेलवे स्टेशन के पास डीएफसी ट्रैक पर रविवार को युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस थाने के एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह हादसा रींगस जंक्शन पर दोपहर करीब 12 बजे जयपुर-सीकर बाईपास पुलिया के नीचे डीएफसी रेलवे ट्रैक पर हुआ।
मृतक की पहचान बीकानेर के पुगल रोड निवासी गणेश पुत्र हुकमा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह जयपुर जा रहा था या जयपुर से वापस आ रहा था। परिजनों के रींगस पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा और हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2078163

