मदनसर में ईद स्नेह मिलन समारोह, भाईचारे का दिया संदेश
मदनसर में ईद स्नेह मिलन समारोह, भाईचारे का दिया संदेश
मदनसर : गांव मदनसर में ईद स्नेह मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मदनसर के साथ-साथ आसपास के गांव भारू और भीमसर से विभिन्न समाजों व समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में गांव के पंडित जी एवं इमाम साहब की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर सभी गणमान्य ग्रामीणों ने ईद मिलन के मौके पर सामाजिक सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
समारोह में हाजी इकबाल खान, मोहन सिंह, शमसाद खान, शीशराम, कर्नल बलवीर सिंह, प्रिंसिपल उमर फारुख, शशि भारू, मुबारिक खान (भीमसर), राजपाल (जालिमपुरा), शाहिद भारू, चंद्रेश भारू, दीपक, सत्यवीर पूनिया, यशपाल पूनिया, राजू खीचड़, संजू मदनसर, रफीक खान (मास्टरजी), इलियास खान, हबीब खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आलमशेर खान ने किया। अंत में सभी ने ईश्वर/अल्लाह से प्रार्थना की कि गांव में इसी प्रकार आपसी मेलजोल बना रहे और क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077853