बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर के अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमर सिंह धीरज ने की। बैठक की शुरुआत में समाजसेवी एवं भामाशाह मोतीलाल टाक निवासी डाबड़ी के पुत्र सुरेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद जयंती समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अमर सिंह धीरज ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे अंबेडकर भवन में मनाई जाएगी। उन्होंने सभी गणमान्य नागरिकों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर अंबेडकर भवन के निर्माण एवं विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में संस्थापक महावीर प्रसाद सानेल, डॉ. सम्पत राम बारूपाल, कालूराम सेवड़ा, रामनिवास भूरिया, सुरेश बैरवा, कृष्ण कुमार सर्फ, रामस्वरूप सिंह, ओंकारमल (पूर्व सरपंच), दयाराम तांबोलिया, हवाई सिंह चांवड़िया, रामनिवास जिनोजलिया, धनश्याम आर्य, डॉ. भंवरलाल सर्फ (डीटीसी सीएमएचओ), बनवारी लाल घोटड़, रमेश देव, तनसुख सानेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2077822
