[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के खाटूश्यामजी में लगेगा रोपवे:70 लाख भक्तों को मिलेगी सुविधा, लोगों से आपत्तियां मांगी, जानें कहां से कहां तक होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के खाटूश्यामजी में लगेगा रोपवे:70 लाख भक्तों को मिलेगी सुविधा, लोगों से आपत्तियां मांगी, जानें कहां से कहां तक होगा

सीकर के खाटूश्यामजी में लगेगा रोपवे:70 लाख भक्तों को मिलेगी सुविधा, लोगों से आपत्तियां मांगी, जानें कहां से कहां तक होगा

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां आने वाले भक्तों को रोपवे की सुविधा मिल सकती है। दो किलोमीटर के रूट के लिए प्रोजेक्ट प्रस्तावित है और इस संबंध में आपत्तियां मांगी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, यह रोपवे ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट, नगरपालिका कार्यालय से लेकर गुरुजी मेडिकल होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर तक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन, संचालन और प्रबंधन के लिए श्री श्याम इन्फ्रा प्रोजेक्ट, जयपुर द्वारा जिला कलेक्टर को लाइसेंस करार का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया है।

इधर, नगरपालिका खाटूश्यामजी ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। आमजन से 30 दिनों के भीतर अपने सुझाव व आपत्तियां जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि इच्छुक नागरिक इस परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी नगरपालिका कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि खाटूश्यामजी में हर साल करीब 70 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में रोप वे की सुविधा शुरू होने के बाद भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles