पाटन राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम:छात्रों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं; ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन
पाटन राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम:छात्रों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं; 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
पाटन : राजकीय कॉलेज पाटन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दीं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों में भाग लिया
समापन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रदर्शनी, सेल्फी कॉर्नर, गायन और नृत्य शामिल थे। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में ज्योति यादव की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सेल्फी कॉर्नर प्रतियोगिता में राजेश मीणा की टीम विजेता रही।
इन छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन
गायन प्रतियोगिता में खुशबू बानो ने एकल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युगल गायन में कुमकुम और रीना की टीम ने जीत हासिल की। नृत्य प्रतियोगिता के सामूहिक वर्ग में निशा मीणा और फिजा बानो की जोड़ी विजेता रही, जबकि युगल नृत्य में आरती और प्रियंशु ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य मदनलाल मीणा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए औपचारिक रूप से समापन की घोषणा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076973

