चूरू में सड़क हादसे में 2 युवक घायल:कार से बचने की कोशिश में बिगड़ा बैलेंस
चूरू में सड़क हादसे में 2 युवक घायल:कार से बचने की कोशिश में बिगड़ा बैलेंस
चूरू : चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र में पोटी गांव के बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में 2 युवक घायल हो गए। कार से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छाजूसर निवासी 25 वर्षीय मुकेश और राजेन्द्र अपने गांव छाजूसर लौट रहे थे। वे गांव सातड़ा से आ रहे थे। पोटी स्टैंड के पास अचानक एक कार सामने आने पर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों युवकों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और मौके का मुआयना किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076094


