बाबा सीतानाथ जी महाराज का विशाल जागरण व मेला:कुई आश्रम में 27 मार्च 2026 को होगा आयोजन
बाबा सीतानाथ जी महाराज का विशाल जागरण व मेला:कुई आश्रम में 27 मार्च 2026 को होगा आयोजन
बुहाना : बुहाना उपखंड क्षेत्र के झारोड़ा स्थित कुई आश्रम में बाबा सीतानाथ जी महाराज के सानिध्य में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को विशाल जागरण व मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ईसमाइलपुर-जेठपुर मार्ग पर स्थित आश्रम में होगा।
मेले से एक दिन पहले, 26 मार्च की रात्रि 7 बजे से एक भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें विशाल दंगल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। दंगल के विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम कुश्ती के लिए ₹21,000, द्वितीय के लिए ₹11,000 और तृतीय स्थान के लिए ₹5,100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹5,100 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। श्रद्धालुओं और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दलीप सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल (कलवा मोड़-बुहाना) की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों जैसे जेठपुर, झारोड़ा, ईसमाइलपुर सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में महंत सत्यवीरनाथ महाराज के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासी और ग्राम पंचायत कुहाड़वास-भूटीवास सहयोग करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2073092


