झुंझुनूं के इमरान खान ने 1st ग्रेड परीक्षा में प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की
झुंझुनूं के इमरान खान ने 1st ग्रेड परीक्षा में प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की
झुंझुनूं : जिले के इमरान खान ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1st ग्रेड परीक्षा 2024 में पूरे राजस्थान में 12वीं रैंक प्राप्त की है। उर्दू विषय में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।
इमरान खान, पिता याकूब खान, पिछले कई वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2020 में उन्होंने दिल्ली पुलिस की परीक्षा उत्तीर्ण की और फिजिकल टेस्ट भी पास किया, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी जारी रखी।
वर्ष 2023 में उन्होंने थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक का सफर तय किया, लेकिन उसमें भी चयन नहीं हो पाया। लगातार असफलताओं के बावजूद इमरान ने धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखा।
आखिरकार 2024 में स्कूल व्याख्याता (1st ग्रेड) भर्ती परीक्षा में उर्दू विषय में 12वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत का फल प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इमरान खान की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है कि लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प से सफलता जरूर मिलती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073097


