[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टाम्प वेंडर्स की नए तहसील में बैठने की मांग:यूनियन अध्यक्ष को कलेक्टर को बताई समस्याएं, सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

स्टाम्प वेंडर्स की नए तहसील में बैठने की मांग:यूनियन अध्यक्ष को कलेक्टर को बताई समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

स्टाम्प वेंडर्स की नए तहसील में बैठने की मांग:यूनियन अध्यक्ष को कलेक्टर को बताई समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

सरदारशहर : सरदारशहर स्टाम्प वेंडर्स यूनियन ने मंगलवार को चूरू जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने नवीन तहसील परिसर में सभी स्टाम्प वेंडरों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था किए जाने की मांग की। ज्ञापन यूनियन के अध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान उपाध्यक्ष नवरत्न मल भाटी, कोषाध्यक्ष ओम सिंह शेखावत और सचिव राजेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर का आश्वासन

जिला कलेक्टर ने स्टाम्प वेंडर्स को वार्ता के माध्यम से उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यूनियन को नवीन तहसील परिसर में सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर के आश्वासन से स्टाम्प वेंडरों को अपना कार्य सुविधाजनक रूप से करने में मदद मिलेगी और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में जानकारी स्टाम्प वेंडर्स संघ के मीडिया प्रभारी हरिमोहन भोजक ने साझा की।

Related Articles