केसीसी के नेहरू मैदान में इंटर डिपार्मेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में केसीसी ने पीडब्लूडी विभाग को छह विकेट से हराया
केसीसी के विकास कुमार ने चार विकेट लेकर एवं 16 गेंदों में 41 रन बना कर मैन ऑफ दा मैच चुने गए
खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही आठ दिवसीय स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एचसीएल/केसीसी की टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
एसडीएम सुनील चौहान ने बताया कि तीसरा मुकाबला एचसीएल/केसीसी और पीडब्ल्यूडी विभाग के बीच खेला गया, जिसमें एचसीएल/केसीसी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पीडब्ल्यूडी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित के 15 गेंदों में 25 रनों की मदद से 9 विकेट खोकर 117 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एचसीएल/केसीसी के विकास कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 41 रन बनाए और टीम को 10.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत दिला दी। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।
वहीं सोमवार देर रात खेले गए दूसरे मुकाबले में शिक्षा विभाग और पंचायतीराज विभाग आमने-सामने रहे। शिक्षा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पंचायतीराज विभाग ने विक्रम के 14 गेंदों में 33 रन और संजय के 4 गेंदों में 13 रन (दो छक्कों सहित) की मदद से 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
पंचायतीराज विभाग की ओर से विकास बड़गुजर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि सुनील कुमार और विकास ने 2-2 विकेट झटके। विकास बड़गुजर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072933


