[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न हुई, झुंझुनूं विधायक भांबू रहें मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न हुई, झुंझुनूं विधायक भांबू रहें मौजूद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की बैठक संपन्न हुई, झुंझुनूं विधायक भांबू रहें मौजूद

झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं झुंझुनूं जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरि की अगुवाई में जिले के सभी मंडलों में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की बैठक सोमवार को कुलोंद ग्रामीण मंडल के दोरासर स्थित बजरंग बाल निकेतन स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेन्द्र भांभू, अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, जिला प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, आई टी संयोजक सौरभ सोनी, मंडल अध्यक्ष अनुपम जाखड़ के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् गीत के साथ की गई।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू ने पार्टी की रीति नीति व विचार धारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती देने व पार्टी हित में हमेशा सक्रिय रहने की बात पर बल दिया।कार्यक्रम में मौजूद अभियान के सह संयोजक पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और इस अभियान के बारे में संक्षेप में कार्यकर्ताओं को बताया जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को मिले इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाना होगा और इन्हें बताना होगा।

कार्यक्रम मे एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीप मीणा, मंडल महामंत्री बाबूलाल महिच, प्रदीप धाभाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, मुकेश कड़वासरा, पवन शर्मा, महावीर डांगी, अमरचंद भूरिया, जसवंत कड़वासरा, परमेश्वर लाल शर्मा, गणेश शेखावत, सुरेश गुर्जर आदि मंडल के समर्पित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles