ठीकरिया पंचायत कार्यालय से कर्मचारी नदारद:कुर्सियां खाली मिली, निराश होकर लौटे ग्रामीण, बीडीओ बोले- नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
ठीकरिया पंचायत कार्यालय से कर्मचारी नदारद:कुर्सियां खाली मिली, निराश होकर लौटे ग्रामीण, बीडीओ बोले- नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
सीकर : सीकर जिले की ठीकरिया ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह 11 बजे पंचायत कार्यालय में अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे अपने काम के लिए आए ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। बता दे कि एक दिन पहले ही पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इसके बावजूद अगले ही दिन पंचायत कार्यालय में जिम्मेदार कार्मिक मौजूद नहीं थे।
मेडिकल छुट्टी पर वीडीओ
ग्राम पंचायत की वीडीओ अनिषा कंवर इन दिनों मेडिकल छुट्टी पर हैं। उनके स्थान पर अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे वीडीओ अशोक शेषमा भी कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। इस कारण पंचायत कार्यालय लगभग खाली नजर आया।
कार्यालय में खाली मिली कुर्सियां
ग्रामीण अपने विभिन्न कार्यों को लेकर सुबह से ही पंचायत पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों की खाली कुर्सियां देखकर उन्हें बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। कार्यालय में केवल आधार सेंटर के ऑपरेटर सरदार मान और कृषि पर्यवेक्षक ही मौजूद थे।
बीडीओ ने कही जांच की बात
वहीं पटवार घर पर भी ताला लटका हुआ था। इस संबंध में बीडीओ हरिसिंह ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2072084
