मंत्री से बोला नर्सिंगकर्मी-पैसे भी दे दिए, ट्रांसफर करा दो:मैं और मेरी मां हार्ट के मरीज, कांग्रेस ने कहा- घूसखोरी की खुली पोल
मंत्री से बोला नर्सिंगकर्मी-पैसे भी दे दिए, ट्रांसफर करा दो:मैं और मेरी मां हार्ट के मरीज, कांग्रेस ने कहा- घूसखोरी की खुली पोल
सीकर : सीकर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने अपने तबादले का मुद्दा उठाया। इस दौरान शिकायत कर्ता ने ट्रांसफर के लिए पैसे देने की भी बात कहीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में प्रदेश कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। यूडीएच मंत्री रविवार रात को लक्ष्मणगढ़ के राजपुरा गांव में एक मंदिर के कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान बलारां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान यह घटनाक्रम हुआ।


तबादले के बारे में बताने के दौरान पैसे देने के बारे में कहा
स्वागत के दौरान जैसलमेर में नर्सिंग कर्मचारी के रूप में तैनात माधोपुरा निवासी अमित कुमार ने अपने तबादले पर मंत्री से बात की। वीडियो में अमित कुमार कह रहा है कि उसने तबादले को लेकर भाजपा नेता रामप्रसाद भड़ीया को दो बार बता दिया है। पैसे भी दे दिए है। मैं और मेरी मां हार्ट के मरीज है।
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
मामले पर प्रदेश कांग्रेस ने X अकाउंट पर पोस्ट किया और सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।
भाजपा की #पर्ची_सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग में भारी भ्रष्टाचार और खुला कारोबार चल रहा है। भाजपा की पूरी व्यवस्था दलाली और कमीशनखोरी में डूब चुकी है।मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी के सामने ही एक हार्ट पेशेंट कर्मचारी ट्रांसफर के नाम पर पैसे वसूली का गंभीर आरोप लगा रहा है। इतना ही… pic.twitter.com/TkiBr1oMg9— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) March 23, 2026
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072038
