सरदारशहर में 5 दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद:शनि मंदिर से नवजीवन मेडिकल तक मुख्य मार्ग अंधेरे में, राहगीर परेशान
सरदारशहर में 5 दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद:शनि मंदिर से नवजीवन मेडिकल तक मुख्य मार्ग अंधेरे में, राहगीर परेशान
सरदारशहर : सरदारशहर के मुख्य मार्ग शनि मंदिर से नवजीवन मेडिकल एंड नर्सिंग केयर सेंटर तक पिछले पांच दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीकानेर रोड पर नवजीवन मेडिकल से शनि मंदिर तक का हिस्सा अंधेरे में डूबा है, जबकि इसी रोड पर नवजीवन मेडिकल से पांच भाई चौक तक की सभी स्ट्रीट लाइटें सुचारू रूप से जल रही हैं।

स्थानीय निवासी परमेश्वर लाल पारीक ने बताया कि मुख्य सड़क पर रात को गहरा अंधेरा रहता है। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को कई बार सूचित किया और शिकायत भी की, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अंधेरे के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों के बंद होने का कारण किसी तकनीकी खामी को बताया। आयुक्त ने संबंधित टीम को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही फाल्ट को दुरुस्त कर लाइटें सुचारू की जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072045
