SFI ने SBD महाविद्यालय में शहीदों को दी श्रद्धांजलि:भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर किया याद
SFI ने SBD महाविद्यालय में शहीदों को दी श्रद्धांजलि:भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद दिवस पर किया याद
सरदारशहर : सरदारशहर में शहीद दिवस के अवसर पर, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने एसबीडी महाविद्यालय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान, शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने शहीदों के जीवन और उनके संघर्ष पर चर्चा की।
महाविद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान दिया और अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। जिला सचिव संदीप भारतीय ने कहा इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम उनके आदर्शों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से शेर सिंह, डॉ. प्रभाकर, दीक्षित लीलाधर, संत कुमार और मीणा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। छात्रों में SFI तहसील अध्यक्ष अनिल बरोड़, सचिव राजकुमार मेघवाल, भरतराज बरोड़, ओमप्रताप, रामसीसर, जयपाल और दिनेश डालमाण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072019
