[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

350 लाभार्थियों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण:चूरू में दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न, सैनी ने कहा- सेवा परम धर्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

350 लाभार्थियों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण:चूरू में दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न, सैनी ने कहा- सेवा परम धर्म

350 लाभार्थियों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण:चूरू में दिव्यांग सहायता शिविर संपन्न, सैनी ने कहा- सेवा परम धर्म

चूरू : चूरू के अग्रसेन नगर स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस शिविर में लगभग 350 दिव्यांग लाभार्थियों को आधुनिक सहायक उपकरण दिए गए। सेवा समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने कहा कि मानव सेवा करना परम धर्म है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिव्यांगता शरीर में हो सकती है, हौसलों में नहीं। सैनी ने बताया कि उनका लक्ष्य केवल उपकरण वितरित करना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

नरेंद्र सैनी ने संकल्प जताया कि जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने भविष्य में ऐसे सेवा शिविरों का ग्रामीण अंचलों तक विस्तार करने की बात कही। सामाजिक न्याय विभाग के उपनिदेशक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने सेवा समर्पण फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से समाज के वंचित वर्ग को संबल मिल रहा है।

दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 350 लाभार्थियों को उपकरण दिए गए। इनमें 65 ट्राई साइकिल, 30 व्हील चेयर, 89 कान की मशीन, 55 कृत्रिम हाथ व पैर, और 29 कैलीपर शामिल थे। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगों को बैसाखी, वॉकर, छड़ी और एल्बो उपकरण भी वितरित किए गए।

शिविर के समापन पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सचिव भूपेंद्रराज मेहता और अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति के अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ताराचंद सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शिविर में प्रदीप सिंह राठौड़, मनीष सैनी, गोपीचंद तंवर, राजेश सैनी, परमेश्वरलाल सैनी, भंवरलाल गौड़, महावीरसिंह खारिया, दूलीचंद सोनी, ओमप्रकाश तंवर, राजेंद्र शर्मा, सोहनलाल दाधीच, हुक्मचंद गौड़, विकी टीकीवाल, कैप्टन कृष्णकांत शर्मा, अमीन शाह और बाबू इस्माइल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles