[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में कालिका टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश:लोहिया कॉलेज के बाद अचानक दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में कालिका टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश:लोहिया कॉलेज के बाद अचानक दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

चूरू में कालिका टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश:लोहिया कॉलेज के बाद अचानक दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

चूरू : चूरू शहर में अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को कालिका टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लोहिया कॉलेज के पास नई सड़क स्थित होटल स्वागतम और एक कैफे पर अचानक दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरों में कॉलेज के युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए।

जानकारी के अनुसार होटल में आधे घंटे के लिए 600 रुपए में कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

2 युवकों को हिरासत में लिया

कार्रवाई की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दबिश के दौरान पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया। वहीं 18 साल से कम आयु की 2 युवतियों को पूछताछ और सख्त चेतावनी के बाद मौके से ही भेज दिया गया।

युवकों से पूछताछ जारी

कालिका टीम प्रभारी कौशल्या ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियां चूरू शहर और आसपास के गांवों के निवासी हैं, जो कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

गौरतलब है कि शहर के कई होटलों, कैफे और स्पा सेंटरों में इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही हैं। पुलिस ने ऐसे संदिग्ध स्थानों को पहले ही चिन्हित कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई की योजना बनाई गई है, जिससे शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles