कैंपर सवारों ने होटल में तोड़फोड़ की, एक लाख लूटे:रींगस थाने से 200 मीटर दूर हुई वारदात, 6 नामजद पर केस
कैंपर सवारों ने होटल में तोड़फोड़ की, एक लाख लूटे:रींगस थाने से 200 मीटर दूर हुई वारदात, 6 नामजद पर केस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस कस्बे के भैरूजी मोड़ पर स्थित एक होटल में कैंपर सवार बदमाशों ने तोड़फोड़ और मारपीट कर गल्ले से करीब एक लाख रुपए लूट लिए। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित होटल मालिक सुभाष हरितवाल, पुत्र रुघनाथ जाट निवासी सिमारला जागीर ने सोमवार शाम करीब 6 बजे थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने छह नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।
पहले मांगे थे 50 हजार रुपए
पुलिस के अनुसार सुभाष हरितवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दो दिन पहले राहुल बाजिया, संजय यादव, वीरेंद्र भाटी, विक्की, आकाश गुर्जर और उदयभान ने उनसे धमकी दी थी। इन लोगों ने रक्तदान शिविर के आयोजन के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर शिविर नहीं लगने देने की बात कही थी।
होटल में तोड़फोड़ और वाहनों को मारी टक्कर
रिपोर्ट के अनुसार रविवार देर रात छह नामजद सहित करीब एक दर्जन लोग होटल पर पहुंचे। आते ही उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दिया और होटल में लगे शीशे व अन्य सामान को तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने अपनी कैंपर गाड़ी से होटल के बाहर खड़ी दो कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान होटल कर्मचारी और वहां मौजूद लोग घबराकर खेतों की ओर भाग गए।
गल्ले से रुपए लेकर फरार हुए आरोपी
घटना के बाद कैंपर सवार बदमाश होटल के गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने होटल के सामने खड़ी कारों को दोबारा टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। रींगस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और आरोपियों के साथ कैंपर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072025
