प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के दावे का भुगतान 17 माह बाद भी नहीं मिला
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के दावे का भुगतान 17 माह बाद भी नहीं मिला
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला निवासी शर्मिला पत्नी सतीश कुमार ने स्टेट बैंक शिमला में अपना बचत खाता खोल रखा था जिस पर बैंक ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की राशि भी काट कर उक्त बीमा की थी खाताधारक शर्मिला कि 29 अक्टूबर 2024 को बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई मृत्यु के समय वह खेत से चारा लाने हेतु गई थी कि अचानक रास्ते में बिजली का तार टूट कर गिर गया जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई । इस बीमा की शर्तों के अनुसार दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत उत्तराधिकारी को ₹200000 की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है शर्मिला के पति सतीश कुमार ने बताया कि उसने इस भुगतान को लेने के लिए दावा एक नवंबर 2024 को बैंक में सभी दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर दिया था जिसको बैंक ने अग्रिम कार्यवाही हेतु 12 नवंबर 2024 को भेजा था लेकिन 17 माह बाद भी उक्त दावे की राशि का भुगतान नहीं मिला है उन्होंने शीघ्र ही बैंक अधिकारियों को इसकी शिकायत कर इसकी दावा राशि का भुगतान करवाने की मांग की है। सतीश कुमार का आरोप है अगर शीघ्र ही इस राशि का भुगतान में किया गया तो विवश होकर वह न्यायालय की शरण लेगा तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी खातेदारों का विश्वास उठ जाएगा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072010
