[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल:हरसावा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

कार-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल:हरसावा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर हुआ हादसा

कार-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल:हरसावा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर हुआ हादसा

फतेहपुर : फतेहपुर क्षेत्र के हरसावा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस पायलट विजय भालोठिया की मदद से घायलों को तुरंत फतेहपुर के जिला उप अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में चाचीवाद बड़ा निवासी रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है।

गौरतलब है कि एनएच-52 पर लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग हाईवे पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles