रानोली में गणगौर मेले में पहुंचे 25 हजार श्रद्धालु:ईशर-गणगौर की शाही सवारी निकली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
रानोली में गणगौर मेले में पहुंचे 25 हजार श्रद्धालु:ईशर-गणगौर की शाही सवारी निकली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
रानौली : रानोली में दो दिवसीय ऐतिहासिक गणगौर मेले का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया। शनिवार को लगभग 15 हजार और रविवार को 10 से 12 हजार लोग मेले में पहुंचे।
ईशर-गणगौर की शाही सवारी निकली
मेले के दूसरे दिन भी गढ़ परिसर से ईशर-गणगौर की शाही सवारी निकाली गई। पारंपरिक गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ यह सवारी शाम करीब 5 बजे शुरू हुई। यह मेला परिसर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गढ़ परिसर पहुंची।
सवारी के दौरान महिलाओं और नवविवाहित युवतियों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में ईशर-गणगौर के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था व्यक्त की।
मेले में लगे झूलों पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने उत्साहपूर्वक झूलों का आनंद लिया। खरीददारी को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह था। कपड़े, खिलौने, आभूषण, मिठाइयों और घरेलू सामान की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए खाटूश्यामजी नगरपालिका की दमकल टीम तैनात थी।
रानोली थाना पुलिस का भारी जाप्ता भी पूरे समय मौजूद रहा। एंबुलेंस और चिकित्सा शिविर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। थानाधिकारी रामलाल ने मेला परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2071175

