देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : क्षेत्र में 32 गांवों के तंवरावाटी बत्तीसी संघ का विशाल जत्था जीणमाता मंदिर के लिए श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुआ। तपती धूप में नंगे पांव, सिर पर जलती सिगड़ी और मां जीण भवानी के जयकारों के साथ भक्तों का कारवां आगे बढ़ता नजर आया।
संघ के श्रद्धालु अपने-अपने गांवों से निकलकर पहले पथवारी माता मंदिर में पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई गई। इसके बाद सभी श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ जीण धाम की ओर प्रस्थान कर गए।
इस दौरान पुरुषों के हाथों में लाल निशान और महिलाओं के सिर पर जलती सिगड़ी आस्था का विशेष प्रतीक रही। भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश्वर क्षेत्र में पथवारी माता का मेला भी बड़े उत्साह के साथ आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यात्रा के दौरान पदयात्रियों का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया और सेवा भाव से ठंडा पानी व शरबत वितरित किया गया। यह पदयात्रा छठ के दिन जीणमाता धाम पहुंचेगी, जहां बत्तीसी संघ की ओर से माता को चुनरी ओढ़ाने की परंपरागत रस्म अदा की जाएगी।
पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अनूठा वातावरण देखने को मिल रहा है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था को दर्शाता है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us