[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा बजट, नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा बजट, नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना का प्रदर्शन

नगर अध्यक्ष डी.पी. सैनी के नेतृत्व में पुतला फूंककर जताया विरोध

सिंघाना : बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने किया, जबकि संयोजन कांग्रेस अनुसूचित जाति बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया ने संभाला। बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।

नगर अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत ने गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की विफलताएं बताने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान लक्की शर्मा, इकबाल खान, रवि मीणा, सुरेश कुमार, तुलसीराम, रवींद्र, महावीर सैनी, रणजीत, विनोद कुमार मीणा, सुभाष मीणा, छाजूराम सैनी, रतनलाल, घीसाराम, महिपाल, अमन, विक्रम सिंह, मैक्स नायक, दिनेश सैनी, दीपक, जितेंद्र, मदनलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles