[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया गौरव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया गौरव

सिंघानिया विश्वविद्यालय की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया गौरव

पचेरी कलां : पचेरी बड़ी स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विश्वविद्यालय की कला स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 में 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। यह प्रतियोगिता जालंधर में आयोजित हुई।

वहीं कला स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ने अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया के लिए स्थान सुनिश्चित किया। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई थी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करें। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे अपने कौशल को निखार सकें।

विश्वविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियों के लिए सुसज्जित कक्षीय खेल भवन के साथ विशाल मैदान भी उपलब्ध है, जहां छात्र-छात्राएं नियमित अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा अन्य आवश्यक व्ययों का वहन भी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।

इन उपलब्धियों से यह स्पष्ट है कि सिंघानिया विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी देशभर में अपना परचम लहराते रहेंगे।

Related Articles